लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों साइकिल चलाना एक तरह का योगा ही होता है जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। दुनिया में कई लोग हैं जिन्हें साइकिल चलाना बहुत पसंद है और वह कई अलग अलग तरह की साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हैं। दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने साइकिल चलाकर ही कई रिकॉर्ड बनाये हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसने पूरे 1 दिन बिना जमीन को छुए लगातार साइकिल चलाते हुए सबसे लंबी दूरी तय करने का अनोखा विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराया था। जीहां दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें सितंबर 2008 में स्लोवेनिया के रहने वेस्ले मार्को बालो ने एक दिन के लिए जमीन को छुए बिना करीब 890.2 किमी की दूरी तय कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया था।

Related News