इस शख्स ने अपने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाकर बनाया अजीब गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड
लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में लगभग सभी घरों में कोई भी खुशी का पल सेलिब्रेट करने के लिए अक्सर केक काटा जाता है साथ ही गुब्बारे भी फुलाकर लगाए जाते हैं। दोस्तो एक सामान्य इंसान अपने मुंह से 10 से 20 गुबारे आसानी से फुला सकता है। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपने मुंह से लगातार करीब 910 गुब्बारे फुलाकर एक अजीबोगरीब ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अमेरिका के रहने वाले हंटर इवन नाम के व्यक्ति ने अपने मुंह से करीब 910 गुब्बारे फुलाकर यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।