हमारे हाथ में कई रेखाएं होती है और हस्त रेखा ज्ञान के हिसाब से आप अपने भूतकाल और यहाँ तक कि ये आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भी जानकारी देती है। आज हम आपको ऐसी ही रेखा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ज्योतिष के अनुसार विवाह रेखा हथेली में सबसे छोटी उंगली के पास होती है। जिनकी हथेली में यह रेखा हृदय रेखा की ओर बढ़ी हुई होती है और आगे जाकर इस रेखा से दो तीन रेखाएं निकल रही होती है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए सुखद नहीं होती।

1. समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर ज्यादा झुकी होती है तो ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन बहुत ही कष्टकारी होता है। इस तरह की विवाह रेखा वाले को आजीवन कुंवारा रहना पड़ता है।

2. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा बीच में टूटी होती है तो उनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक नहीं चलता है। विवाह रेखा होने पर तलाक या जीवनसाथी की मृत्यु तक की संभावना रहती है।


3. शास्त्रों के अनुसार अगर विवाह रेखा के साथ एक अन्य रेखा चल रही हो तब जीवनसाथी के अलावा भी व्यक्ति का अन्य किसी से संबंध होता है।

Related News