लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में अलग-अलग म्यूजियम बनाया गया है जहां पर इतिहास से जुड़ी चीजों को संजोग कर रखा जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सके। आज हम आपको भारत एक ऐसे अनोखे म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे है, जहां पर 300 से अधिक ब्रेन को सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत के बेंगलुरु में स्थित ब्रेन म्यूजियम में 300 से भी अधिक दिमागों को -86 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखा गया है। बता दे कि इस अनोखे म्यूजियम को तंत्रिका विज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

Related News