लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों लगभग आप सभी लोगों ने कबूतर देखा होगा, आमतौर पर कबूतर हमारे आसपास आसानी से दिखाई दे जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे कबूतर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। जी हां दोस्तों यह बात सुनने में आपको थोड़ी देर लगेगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा कबूतर अरमांडो है। गौरतलब है कि 17 मार्च 2019 को बेल्जियम में लंबी दूरी के सबसे अच्छे धावक कबूतर अरमांडो की 9 करोड़ 78 लाख रुपये की बोली लगी। बता दे की ऑनलाइन नीलामी में चीन के दो अज्ञात खरीरदारों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा से यह बोली इतनी ऊंची पहुंच गई। दोस्तो इस नीलामी में 178 कबूतर बेचे गए। दोस्तो कबूतरों के प्रजनन का काम करने वाले जोएल फेरशोट ने इस नीलामी से करीब 2 मिलियन यूरो मतलब 16 करोड़ रुपये कमाए। दोस्तों आपको जानकर आश्चर्य होगा की यह धावक कबूतर 1000 किलोमीटर की दूरी तक 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता हैं।

Related News