लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में हजारों तरह के फल पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ फलों को आपने चका भी होगा। दोस्तों आम को फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह बेहद स्वादिष्ट और रसीला फल होता है। आमतौर पर सभी लोगों को आम खाना पसंद होता है। हम आपको बता दें कि आम आसानी से 100 रुपए से 300 रुपए में आपको मिल जाएंगे, लेकिन दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको खाने के लिए आपको लाखों रुपए कीमत चुकानी होगी। जी हां दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन) है। दोस्तों लाखों रुपए कीमत वाली आम की इस किस्म को जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है और पूरे जापान में बेचा जाता है। इस आम की खूबी ये है कि यह आधा लाल और आधा पीला होता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली करीब 3600 डॉलर यानी दो लाख 72 हजार रुपये लगाई गई थी, जो एक रिकॉर्ड है। अगर आप भी यह आम खाना चाहते हैं तो आपको लाखों रुपए कीमत चुकानी पड़ेगी।

Related News