फंगस के नाम से तो आप सभी वाकिफ होंगे। कुछ फंगस भले ही जिंदगी के लिए काल हो लेकिन कुछ फंगस हमारे लिए बेहद जरूरी है। यानी ये बात साफ है कि हर फंगस आपके लिए नुकसानदायक नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी फंगस के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहाड़ों पर होती है और लोग इनके लिए लाखों रुपए खर्च करने को भी तैयार हो जाते हैं। ऐसे में जानते हैं कि वो कौनसी फंगस है, जो इतनी महंगी है और वो भारत में कहां पाई जाती है।

इस फंगस का नाम कैटरपिलर फंगस है। कुछ लोग इसे कीड़ा जड़ी के नाम से भी जानते है। इसके अलावा इसे यारशागुंबा या हिमालयम वियाग्रा के नाम से जानते हैं। दिखने में आपको ये ऐसा ही लगेगा जैसे कि कोई कीड़ा हो। ये खास कीड़े की इल्लियों यानी कैटरपिलर्स को मारकर उसके ऊपर पनपता है। इइसकी ज्यादा डिमांड चीन या नेपाल में होती है।

कहां होती है ये फंगस?
कैटरपिलर फंगस 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही पाई जाती है। भारत के साथ साथ ये फंगस नेपाल, चीन और भूटान में हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मिलती है।

क्यों है इतनी महंगी?
इसका इस्तेमाल कैंसर की दवा के रूप में किया जाता है इसलिए ये इतनी अधिक महंगी होती है। चीन में इसका इस्तेमाल अलग अलग तरह से किया जाता है। इसके इस्तेमाल से यौनोत्तेजक दवा भी बनाई जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी कीमत 20 लाख रुपये प्रति किलो तक है।

Related News