लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में आज हजारों की संख्या में जू बने हुए हैं जहां सभी तरह के जानवरों को रखा जाता है। कई लोग जू में जाते हैं और पिंजरे में कैद जानवरों को देखकर खुश होते हैं। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे अनोखे जू के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जानवर पूरी तरह खुले रहते हैं लेकिन इंसानों को पिंजरे में कैद किया जाता है। जी हां दोस्तों यह दुनिया का सबसे खतरनाक जू भी माना जाता है। आज हम आपको चीन के लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू के बारे में बताने जा रहे है। दोस्तों इस जू में इंसानों को पिंजरे वाली गाड़ी में डाल दिया जाता है जिसके चारों तरफ खुले में घूम रहे हैं जंगली जानवर रहते हैं, जो देखने में जितना डरावना लगता है उतना ही मनोरंजक भी लगता है।

Related News