लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में कई लोगों को पॉकेट चाकू रखने का शौक है ताकि वह जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग कर सकें। कई लोग सुरक्षा की दृष्टि से भी अपने पास पॉकेट चाकू रखना पसंद करते है। आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े पॉकेट चाकू के बारे में बताने जा रहे हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पुर्तगाल के रहने वाले विर्गिलियो राउल और टेल्मो कैडवेज़ ने दुनिया का सबसे बड़ा पॉकेट चाकू बनाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह चाकू 3.9 मीटर लंबा और 122 किलोग्राम वजनी था, जिस कारण इस चाकू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े पॉकेट चाकू के रूप में दर्ज है।

Related News