पृथ्वी पर कई प्रकार के जीव पाएं जाते हैं। प्रत्येक जीव की अपनी विशेषता होती है। यहां मौजूद कुछ ऐसे जीव है जिनकी विशेषता जान हर कोई दंग रह जाता है। आज हम आपको धरती के एक ऐसे जीव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बिना पानी के भी जिंदा रह सकता है।

आज हम जिस जीव की बात करने जा रहे हैं वह कंगारू रैट नाम का जीव है। कंगारू रैट उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तानों में पाया जाता है। कंगारू रैट की टांगें और पूंछ ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाले कंगारू के समान ही होती है। यह जीव कंगारू की तरह लंबी-लंबी छलांगे मारने के लिए माहिर है। ये रेगिस्तान में उगने वाले कैक्टस के पौधों को आसानी से कूदकर पार कर सकता है।

कंगारू रैट बिल्कुल भी पानी नहीं पीता है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल होगा कि ये अपने पानी की कमी को कैसे पूरा करता है। दरअसल इस चूहे को पानी की बहुत कम जरूरत होती है या नहीं होती है। ये अपनी पानी की जरूरत को रेगिस्तान में उगने वाले पेड़-पौधों की जड़ों को खाकर पूरी कर लेता है। पेड़-पौधों में की जड़ों में कुछ ना कुछ नमी जरूर होती है।

इस बात को जानकर तो आपको भी हैरानी होगी। इस जीव के शरीर में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह दूसरे जानवरों का शिकार हो जाता है। कहा जाता है कि कंगारू रैट सेकंड भर में 6 मीटर की दूरी तय कर लेता है। इस जीव की पूंछ 20 सेमीमीटर की होती है और शरीर करीब पूरी लंबाई करीब 38 सेंटीमीटर होती है। इसके आगे के पैर छोटे, सिर बड़ा और आंखें छोटी होती हैं।

Related News