लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में सैकड़ों देश है, जिनमें से कुछ देश अपनी विशेष खूबियों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहते हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे गर्म जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया में मौत की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दुनिया की सबसे गर्म जगह डेथ वैली है, जो अमेरिका के पूर्वी कैलिफोर्निया के रेगिस्तानी इलाका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 12 जुलाई 2020 को डेथ वैली यानी मौत की घाटी में 53.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले तीन सालों में दर्ज किया गया धरती का सबसे अधिक तापमान है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगर कार्बन उत्सर्जन इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो 2030 तक डेथ वैली का तापमान करीब 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Related News