कोरोना वायरस अब तक 3.32 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चूका है और संक्रमण की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। अब तक विश्व भर में इस खतरनाक वायरस के चलते लगभग 14,587 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे ये खतरनाक वायरस हमारे शरीर में प्रवेश करता है।


कोरोना वायरस आपके नाक, मुंह या आंखों के जरिए आपके शरीर में घुसता है। आपने कोरोना वायरस को देखा हो तो ये एक ताज के समान संरचना का होता है जिसके चारों ओर कांटे के समान संरचना होती है। शरीर में घुसने के बाद ये कोशिकाओं तक जाता है। इंसानी शरीर की कोशिकाएं ACE 2 नामक प्रोटीन पैदा करती है और कोरोना इन्ही से चिपक जाता है।


जब तक ये शरीर के बाहर होता है तो तैलीय लिपिड बुलबुले में होता है और शरीर में अंदर जाकर ये फुट जाता है और कोशिकाओं तक फ़ैल जाता है।

इसके बाद इस वायरस का काम शरीर में नेगेटिव प्रोटीन बनाने का होता है। इन्हे बनाने के लिए ऊर्जा भी ये हमारी कोशिकाओं से ही लेता है। धीरे धीरे ये शरीर में नए वायरस बना लेता है।

कोरोना वायरस के सम्पर्क में हमारी कोशिकाएं भी इसी वायरस के समान बनने लगती है और हमारी कोशिकाएं खुद इस वायरस का निर्माण करने में लग जाती है।

इंसानी शरीर के अंदर संक्रमित हर कोशिका लाखों वायरस बना सकती हैं। ये कोशिकाएं धीरे धीरे मरने लगती है और ये वायरस हमारे फेफड़ों तक पहुंच कर अपना संक्रमण शुरू करता है।

इससे फेफड़े बाधित होते हैं. क्योंकि इस प्रक्रिया में कफ बनने लगता है। व्यक्ति को सांस लेने में भी समस्या होने लगती है और इस से व्यक्ति की मौत हो जाती है।

इस वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि आप घर पर ही रहें और समय समय पर अपने हाथ साबुन या हैंडसैनिटाइजर से साफ करते रहें।

Related News