क्या आपने कभी इंद्रधनुष के रंग वाला पेड़ देखा है। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम रेनबो यूकेलिप्‍टस है। आईएफएस अध‍िकारी सुशांत नंदा ने कुछ समय पहले इस पेड़ की फोटोज शेयर की। ये दुनिया के सबसे रंगीन पेड़ों में से एक है। इसका वैज्ञानिक नाम यूकेलिप्‍टस डेगलुप्‍टा है जिसे रेनबो गम के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इसमें इतने रंग क्यों होते हैं इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये रंगबिरंगा पेड़ फिलीपींस, इंडोनेशिया और पपुआ न्‍यू गिनी में पाया जाता है। यह यूकेलिप्‍टस की एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो वर्षा वनों में पाई जाती है। जैसे-जैसे इस पेड़ की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे इसके रंगों में बदलाव होता है।

ये इतना रंग बिरंगा होता है इसकी भी एक खास वजह है। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे-जैसे यह पेड़ बढ़ता है और पुराना होता है इसकी छाल हटती जाती है। . छाल के हटने के बाद नए और चमकीले रंग दिखने शुरू हो जाते हैं। इसका असर पूरे पेड़ में ही दिखाई देता है। इसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि रेनबो यूकेलिप्‍टस की औसत लम्‍बाई 76 मीटर होती है। कम संख्‍या में यह पेड़ हवाई, कैलिफोर्निया, टेक्‍सास और फ्लोरिडा में भी पाया जाता है, लेकिन यहां इसकी लम्‍बाई 30 से 38 मीटर तक होती है.

इसकी लड़की से सफेद पेपर तैयार किया जाता है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि यह भले ही रंग-बिरंगा दिखता है लेकिन इससे तैयार पेपर पर इसका असर नहीं होता।

Related News