रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। दोनों इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। आज हम आपको मनुस्मृति के बारे में बताने जा रहे हैं। रक्षाबंधन को लेकर मनुस्मृति में कुछ खास बातों का जिक्र किया गया है जो हर भाई-बहन को पता होनी चाहिए। मनुस्मृति में 3 ऐसी बातें बताई गई हैं जो एक भाई अपनी बहन को राखी पर दे सकता है।

कपड़े- कपड़े सभी महिलाओं को पसंद होते हैं। मनुस्मृति के अनुसार जिस घर में पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को अच्छे कपड़े देते हैं, वहां भगवान का वास होता है। ऐसे घरों में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

ज्वैलरी - कहा जाता है कि ज्वैलरी महिलाओं की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है। राखी पर भाई बहन को दें आभूषण। जिस घर में स्त्रियाँ सुखी रहती हैं, उस घर में देवताओं का वास माना जाता है। प्रत्येक पुरुष को चाहिए कि वह अपने घर की स्त्रियों को सुन्दर आभूषण देकर प्रसन्न करे।

मीठे वचन - जिस घर में नारी का आदर नहीं होता वहां भगवान का वास भी नहीं होता। इसलिए महिलाओं को हमेशा सम्मान देना चाहिए। आपको उनसे प्यार से बात करनी चाहिए। महिलाओं के साथ हमेशा प्यार और सम्मान से पेश आना चाहिए।

Related News