भारत के सबसे अमीर परिवारों में अंबानी फैमिली का नाम आता है। इस परिवार के पास बेहिसाब दौलत है। परिवार के हर मेंबर के पास बेशकीमती चीजों का खजाना है। मीडिया रिपोर्ट में नीते अंबानी के सबसे महंगे पर्स की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रु. बताई गई है।लेकिन सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे कीमती पर्स की तस्वीर सामने आई। इस पर्स की कीमत इतनी ज्यादा है की एक बार के लिए मुकेश अंबानी तक के होश उड़ जाएंगे।

सबसे ख़ास बात कि कंपनी इस बैग के सिर्फ तीन ही पीस मार्केट में उतारेगी। अब हम आपको बताते हैं इस पर्स की कीमत। इस पर्स के एक पीस की कीमत रखी गई है 52 करोड़ 31 लाख 67 रुपए। जी हां, इस बेशकीमती पर्स की कीमत ही लोगों को हैरान कर रही है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये बैग इतना कीमती क्यों है? दरअसल, इसे मगरमच्छ की खाल से बनाया जाएगा। साथ ही इसमें 10 प्लैटिनम की तितलियाँ जड़ी जाएगी। जिनमें से चार को हीरे से और तीन को पन्ने से सजाया जाएगा।

Related News