आपने आज तक कई अलग अलग तरह के मास्क देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

जापान के एक शख्स ने ऐसा मास्क बनाया है जिसे पहनने के बाद आप अपनी पूरी शक्ल ही बदल सकते हैं। इस मास्क को पहन कर आप शक्ल को ही पूरी तरह इ बदल सकते हैं। दिखने में ये मास्क इंसानी चेहरे जैसा है। जापान के रिटेलर को मुखौटा जैसा मास्क बनाने का आइडिया आया।

जापान के 30 वर्षीय शुहेई ओकावारा ने 3-डी-प्रिंटेड मास्क तैयार किया है। इसे पहन कर आप किसी इंसान जैसे ही नजर आएँगे लेकिन आपका चेहरा बदल जाएगा।

इसके लिए ओकावारा जिस शख्स के चेहरे का मास्क बनाते हैं उसे वह मोटी रकम भी अदा करते हैं। शुहेई ओकावारा किसी मॉडल को उसके चेहरे का मास्क बनाने के लिए 387 डॉलर यानी लगभर 28,500 रुपए देते हैं। उन्होंने अपना पहला मॉडल 100 से ज्यादा मिले आवेदनों में से चुना था।



एक मास्क को खरीदने के लिए लोगों को 950 डॉलर यानी 70 हजार रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। ये मास्क आपको उनकी टोक्यो स्थित Kamenya Omote नाम की दुकान पर ही मिलेंगे।

Related News