हम में से बहुत से लोग काले होठों की समस्या से परेशान रहते हैं। होठों के कालेपन के कई कारण होते हैं जैसे केमिकल वाले लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना या फिर धूम्रपान आदि। गलत खान पान और पानी की कमी से भी होंठ काले पड़ जाते हैं। होठों को फिर से गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए लोग अलग अलग तरीके आजमाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिस से आप अपने होठों को जल्द गुलाबी बना सकते हैं।

नुस्खा

आपको सबसे पहले एक चम्मच दही लेना है और इसके अंदर आपको थोड़ा सा शहद, चार से पांच बूंद नींबू का रस मिलाना है। इस पेस्ट को आपको अच्छे से मिक्स कर लेना है।

इस्तेमाल करने का तरीका

रात को सोने से पहले थोड़ा सा गर्म पानी कर लें और इसके बाद एक सूती कपड़े से आपको अपने होठों को साफ करना है। सोने से पहले इस मिश्रण को आप अपनी होठों पर लगाएं और थोड़ा देर तक मसाज करें। इसे 20 मिनट रखें। इसके बाद आपको अपने होठों को धो लेना है।

उसके बाद फिर आप अपने होठों पर सरसों का तेल लगाना है। ऐसा करने से 3 दिन में आपके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी हो जाएंगे।

Related News