लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों लगभग सभी माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चे खाने पीने में आगे रहे, लेकिन हर हर बार एक ही चीज खाकर बच्चे भी बोर होने लगते हैं। दोस्तों आज हम आपको सूजी उत्तपम को बनाने की रेसिपी बताना जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आप घर पर टेस्टी और लजीज सूजी उत्तपम बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं। बच्चों को यह खास रेसिपी जरूर पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री
300 ग्राम सूजी,200 ग्राम दही,10 बारीक कटी हुई हरी मिर्च,2 बड़े कटे हुए प्याज,दो बारीक कटे हुए टमाटर,दो कटोरी बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता ,स्वादानुसार नमक,जरूरतानुसार ऑयल, टोमैटो कैचप।

रेसिपी
बच्चों के लिए लजीज सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में सूजी और दही मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप सूजी और दही के मिश्रण में कटी सब्जियां मिलाकर रख दे और 10 मिनट जरूरतानुसार पानी मिलाकर मिक्सचर बना ले। अब आप मध्यम आंच पर तवा गर्म करके इस पर थोड़ा सा तेल लगा कर थोड़े से मिश्रण को डालकर फैलाते हुए दोनों तरफ से सेंक लें। लो दोस्तो तेयार है आपका टेस्टी सुजी उत्तपम। अब आप इसे टोमैटो कैचप के साथ अपने बच्चों को सर्व कर सकते है।

Related News