प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में 2 रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। शादी के दिन प्रियंका और निक बहुत खूबसूरत दिख रहे थे। बात अगर ऑउटफिट और जूलरी की करे तो दोनों ही अपने वेडिंग के दिन राजा रानी से कम नहीं लग रहे थे। शादी के बीच ही प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र काफी वायरह हो रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर किसने इस खूबसूरत मंगलसूत्र को डिजाइन किया।

हाल में ही सब्यसाची की डिजाइनर ग्रीन साड़ी के साथ सिंदूर, मंगलसूत्र और लाल चूड़े में प्रियंका चोपड़ा का लुक बेहद लाजवाब लग रहा था। लेकिन सबकी नजरें एक चीज में जाकर टिक गई। वो है प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र।

प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र काफी खूबसूरत और यूनिक है। गोल्डन चैन पर कुछ काले मोती के साथ 3 डायमंड के साथ एक खूबसूरत पैंडल लगा हुआ है। जो कि काफी खूबसूरत दिख रहा है। इस खूबसूरत मंगलसूत्र की डिजाइन की बात करें तो यह डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी से डिजाइन किया था।

Related News