पूरी दुनिया में बहुत सारे खूबसूरत पुल हैं। अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। मगर आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, दुनिया का सबसे खतरनाक पुल पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मौजूद है। ब्रिज का नाम हुसैनी सस्पेंशन है। पुल बोरिक झील के ऊपर बना है और इस पुल को लोहे के तारों और लकड़ी की पट्टियों से जोड़कर बनाया गया है। पुल का निर्माण 1960 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने किया था।

बता दे की, इस ब्रिज पर चलना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। 2011 में धरती के खिसकने से यह पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। जिसके बाद यहां की सरकार ने फिर से ऐसा ही नया सस्पेंशन ब्रिज बनाया। यह अब पहले से कहीं अधिक खतरनाक है,

लकड़ी की पट्टी लंबी दूरी तक है। और जब आंधी आती है तो पुल हिलने लगता है, जो इस पुल को पार करना और भी खतरनाक बना देता है।

Related News