मुख्य दरवाजे को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। घर के मुख्य द्वार को देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर अंदर से कैसा होगा? घर का मुख्य द्वार अगर आपकी किस्मत को संवार सकता है तो उसे बिगाड़ भी सकता है। घर के मुख्य दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जा अंदर आती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

इसलिए दरवाजे की पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको कुछ वस्तुएं मुख्य द्वार पर रखने से बचना चाहिए। इन्ही के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

घर के मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे लगाने से हमेशा बचना चाहिए। इन पौधों में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है। साथ ही, देवी-देवताओं की कृपा भी नहीं मिल पाएगी।

घर के मुख्य दरवाजे के आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए और न ही मकड़ी का जाला लगा हुआ होना चाहिए। ये दुर्भाग्य का कारण बनता है।

बहुत से लोगों की आदत होती है कि मुख्य दरवाजे के पास जूते-चप्पल उतार कर रख देते हैं। ऐसे करने से घर में लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं और हमेशा घर में विवाद पैदा होता रहता है।

दरवाजे के आसपास टूटी कूर्सी या पलंग आदि नहीं रखना चाहिए। इस से घर में अशांति आती है। इस से परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कोई खंभा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही घर के सामने कोई टूटा-फूटा घर या खंडहर अशुभ फलदायक होता है।

घर में टूटे-फूटे बर्तन रखना ही नहीं चाहिए। तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। मुख्य दरवाजे के आसपास टूटे-फूटे बर्तन रखेंगे तो देवी-देवता इन्हें देखकर घर में प्रवेश नहीं करते हैं।

Related News