लाइफस्टाइल डेस्क। गर्भावस्था एक महिला के लिए सुनहरा और यादगार लम्हा होता है, जिसे वह हमेशा संजोकर रखना चाहती है। गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में काफी बदलाव होते हैं, जिसके पीछे की वजह शरीर में हार्मोनल चेंजेज होते हैं। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को जी मचलना और उल्टी जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से गर्भावस्था के दौरान जी मचलना और उल्टी जैसी समस्या में राहत पा सकते हैं।

1.गर्भावस्था के दौरान जी मचलना और उल्टी की समस्या होने पर गर्भवती महिला खाना खाने के तुरंत बाद न लेटें।

2.गर्भवती महिला जी मचलना और उल्टी जैसी समस्या से राहत पाने के लिएएक बार में ढेर सारा खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं।

3.आयुर्वेद के अनुसार गर्भावस्था के दौरान जी मचलना और उल्टी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए रोज सुबह उठकर सबसे पहले थोड़े बिस्कुट खा लें। यह गर्भावस्था में उल्टी रोकने का कारगर उपाय है।

4.गर्भावस्था में उल्टी और जी मचलना की समस्या राहत पाने के लिए आधा चम्मच सौंफ खा लेे।

Related News