इस साल महाशिवरात्रि 4 मार्च को है। ये दिन भोलेनाथ का दिन होता है। यह दिन भगवान शिव का सबसे खास दिन माना जाता है। सभी भगवान शिव की पूजा करते हैं। लेकिन यदि आप खास 3 उपाय करें तो भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। इन 3 उपायों को शिव पूजा में अपनाने से आप काफी लाभ पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन 3 विशेष उपायों के बारे में।

अगर आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं तो आपको महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय ऊँ महाशिवाय सोमाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से घर से सभी तरह के कलेश खत्म होते हैं और जीवन खुशहाल होता है। इसके अलावा शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करने से भी घर में सुख शांति बनी रहती है।

अगर आप नौकरी या अपने व्यवसाय को लेकर परेशान हैं तो शिवरात्रि पर भगवान शिव को शहद अर्पण करें। इस से नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होगी।

वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लाल चंदन अर्पित करना चाहिए। इस से हमेशा आपके बीच प्यार बना रहेगा।

Related News