लोग गर्मी के दिनों में बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खा-पीकर आप गर्मी के दिनों में फिट रह सकते हैं। नारियल पानी गर्मी के दिनों में सबसे अच्छा विकल्प है। बता दे की, नारियल पानी में ढेर सारे विटामिन, मिनरल और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। जिसके साथ ही नारियल पानी शरीर को ठंडक पहुंचाता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, गर्मी के मौसम में आने वाले तरबूज जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। गर्मियों में तरबूज शरीर में पानी की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। नींबू पानी शरीर के लिए हर मौसम में अच्छा होता है, गर्मियों में अगर दिन की शुरुआत नींबू पानी से की जाए तो यह गर्मियों के लिए सबसे अच्छा पेय माना जाता है। आप नींबू पानी में नमक, एक चुटकी जीरा पाउडर भी पी सकते हैं. नींबू पानी आपको पूरे दिन ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

खीरे में पानी की मात्रा काफी होती है। गर्मियों में खीरा कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है। खीरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, इस वजह से गर्मी के मौसम में खीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। पुदीना गर्मियों में बाजारों में आसानी से मिल जाएगा. जी हां, और आप दही, छाछ या रायते में पुदीना मिला सकते हैं. पुदीना शरीर को ठंडा रखता है और आपको ताजगी भी देता है।

Related News