इंटरनेट डेस्क। सोते वक्त हर व्यक्ति कोई ना कोई सपना जरूर देखता है। ये सपने अच्छे और बुरे दोनों हो सकते है और इन सपनों का अर्थ भी अलग अलग होता है। शास्त्रों के अनुसार हमें दिखाई देने वाला हर सपना हमें कोई ना कोई संकेत देता है। ये संकेत निकट भविष्य में कोई अच्छी खबर या दुर्घटना कुछ भी हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे है जो कि आपके लिए आने वाली बीमारी का संकेत हो सकते है।

सपने में कीड़े-मकोड़ों का दिखाई देना बुरे स्वास्थ्य का संकेत होता है। इस स्थिति में बीमारी से बचने के लिए आपको योग और प्राणायाम करना चाहिए। अगर सपने में कीड़े आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहे है तो आपको शिवलिंग पर पानी चढ़ाना चाहिए और इस दौरान 'ॐ रुद्राय: नमः' मंत्र का जाप करें।

सपने में नमक का दिखाई देना बीमारी और ऋण से छुटकारा पाने का संकेत होता है।

अगर आप सपने में खुदको गिरता हुआ देखते है तो यह आपके लिए आगे आने वाली कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। इनसे बचने के लिए अपने व्यवहार और रवैये में बदलाव लाएं।

अगर आपको सपने में शरीर पर कोई कपड़ा नजर नहीं आये तो यह बीमारी से होने वाले दर्द का संकेत है। अगर आपको इस तरह के सपने लगातार आते है तो इसका अर्थ है कि आपको कई बीमारियां हो सकती है। इस स्थिति में आपको अपने इष्टदेव की पूजा करनी चाहिए।

अगर आप सपने में खुदको कोई काम करता हुआ देखते तो यह एक अच्छा संकेत हो सकता है। इस सपने का मतलब है कि आपको ऋण और बीमारियों से छुटकारा मिलने वाला है।

सपने में घी, गाय या गाय का बछड़ा, शिक्षक, मंदिर या पूजा स्थान देखना अच्छा संकेत होता है। सपनों में बुजुर्गो से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई देना भी अच्छा संकेत माना जाता है।

Related News