त्रा करना हर किसी को पसंद होता है और आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोग शांति के पल बिताने के लिए यात्रा करते हैं. बहुत से लोग भारत में यात्रा करते हैं और कई विदेश जाते हैं। बता दे की, विदेश यात्रा करना हर किसी के लिए सपने के सच होने जैसा होता है। आज हम आपको उन्हीं खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जो भारत से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं और वहां जाकर आपको मजा आएगा।

नेपाल- बता दे की, नेपाल सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। आप यहां अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। यह देश भारत के बेहद करीब है। यहां आप पोखरा, नगरकोट, जनकपुर, लुंबिनी टूरिज्म, पशुपतिनाथ मंदिर और कई अन्य खूबसूरत जगहों पर मस्ती कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, दुबई तीसरा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है। दुबई पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है क्योंकि वे यहां अपनी पसंद के कई स्थान देख सकते हैं। जिसके अलावा आप डेजर्ट राइड, प्राइवेट आइलैंड और स्टार्ट रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं। मालदीव कपल्स के लिए काफी पॉपुलर डेस्टिनेशन है। जी हां, और यहां का समुद्र आपके मन को खुश कर देगा। बॉलीवुड सितारे भी समय पर मालदीव के लिए निकलते हैं। यह जगह वाकई अच्छी है।

Related News