हम में से बहुत से लोग तुलसी का सेवन करते हैं। तुलसी को भारत में पूजनीय माना जाता है। लेकिन इसके अलावा इसकी मेडिशनल प्रॉपर्टीज भी होती है। इसलिए लोग इसका सेवन करते हैं। फिर भी कई लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसी के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

गर्भवती महिलाओं को तुलसी से बचना चाहिए: तुलसी गर्भवती माताओं और उनके भ्रूण को प्रभावित कर सकती है। इससे गर्भपात भी हो सकता है, TOI की रिपोर्ट के अनुसार इससे गर्भाशय में संकुचन हो सकता है जो खतरनाक हो सकता है।

मधुमेह रोगी: हालांकि, कई अध्ययनों ने पहले दावा किया है कि तुलसी रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकती है। लेकिन अगर कोई पहले से दवा ले रहा है, तो उसे अपने आहार में तुलसी को शामिल करने से बचना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे शुगर लेवल बहुत नीचे गिर सकता है।

तुलसी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है: एनसीबीआई द्वारा जानवरों पर एक शोध किया गया था जिसमें कहा गया था कि तुलसी दोनों लिंगों में प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। अध्ययनों से साबित हुआ कि तुलसी शुक्राणुओं की संख्या कम कर सकती है, वृषण, अधिवृक्क ग्रंथियों, प्रोस्टेट, गर्भाशय और अंडाशय जैसे प्रजनन अंगों के वजन को कम कर सकती है।

लीवर खराब कर सकता है: तुलसी में बहुत सारे यूजेनॉल्स मौजूद होते हैं। यूजेनॉल पेरू की लौंग और बालसम में भी पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूजेनॉल के अधिक सेवन से लीवर खराब होना, जी मिचलाना, डायरिया, तेजी से दिल धड़कना जैसी समस्याएं हो सकती है।

आपके दांतों के लिए नहीं है ठीक: तुलसी के पत्तों को न चबाने का वैज्ञानिक कारण यह है कि इसमें पारा होता है जो आपके दांतों का रंग खराब कर सकता है। इसे चबाने के बजाय इसे निगलने की सलाह दी जाती है। तुलसी के पत्ते अम्लीय प्रकृति के होते हैं और आपका मुंह क्षारीय होता है, जिससे आपके दांतों का इनेमल खराब हो सकता है।

Related News