शनिवार का दिन शनिदेव के लिए जाना जाता हैं। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता हैं जो कि व्यक्ति को कर्मों का फल देते हैं। लेकिन इन्हे सबसे गुस्से वाले देवता के रूप में भी जाना जाता है , कहते शनिदेव के नाराज हो जाने के बाद जीवन में कुछ अच्छा नहीं रहता है। भक्त शनि देवता को खुश करने के लिए तरह तरह के उपाय आजमाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपनाने चाहिए।

शनिवार के दिन एक कागज के टुकड़े पर राम नाम लिख लें फिर उस कागज को आटे में मिलाकर छोटी-छोटी गोली मिला लें और फिर उनको मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से आपके लिए तरक्की के दरवाजे खुल जाएंगे।

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल में दूध और शक्कर मिलाकर अवश्य देना चाहिए। इसके अलावा शाम को तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस से कर्ज से मुक्ति मिलती है।


शनिवार के दिन काली उड़द की खिचड़ी खानी चाहिए और उस खिचड़ी का दान करना भी फायदेमंद बताया गया है। इस से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शत्रुओं से भी छुटकारा मिलता है।

Related News