हमें आजकल धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है। अब आगामी दिनों में बहुत ही जल्द गर्मी पड़ने वाली है. वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव का शरीर पर काफी असर पड़ता है। इस मौसम में आपको अपनी डाइट और डेली रूटीन पर काफी ध्यान देना होता है।

आजकल दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ती है। जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। हालांकि गर्मियां आने से पहले ही आपको मौसम के हिसाब से अपनी डाइट को पूरा करना शुरू कर देना चाहिए। अब आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेंगी।

खीरे का सेवन- गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खीरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में यह कब्ज को दूर रखने में मदद करता है।

दही का सेवन- दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है। वहीं इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और त्वचा में निखार आता है।

नारियल पानी का सेवन- गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है। इससे पेट में ठंडक आती है। इसके अलावा नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कैंसर से भी बचाव होता है।

पुदीना का सेवन- पुदीना शरीर के तापमान को ठंडा रखता है और आपको ताजगी भी देता है।

प्याज का सेवन- प्याज में भी ठंडक देने के गुण पाए जाते हैं। आप इसमें नींबू नमक मिलाकर सलाद बना सकते हैं। प्याज खाने से भी सनस्ट्रोक से बचने में मदद मिलती है।

Related News