ऐसे कई लोग दुनिया भर में हैं जिनको शुगर है। जिनके पास नहीं है वे भी सुबह की शुरुआत चाय पीकर करते हैं और रात के खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। बता दे की, लोग दिन में जब भी थकान महसूस करते हैं तो चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। इससे दिन भर में काफी मात्रा में शुगर हमारे शरीर में चली जाती है। वहीं इससे खून में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। सुबह से लेकर रात तक आप बहुत अधिक चीनी खाते हैं, चाहे आप इसे किसी भी रूप में खाते हों। अगर आप रोजाना 5 चम्मच चीनी खाते हैं तो इससे ज्यादा नुकसान नहीं होता लेकिन इससे ज्यादा चीनी की मात्रा आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है।

फल और दही - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, रेडीमेड फ्रूट योगर्ट में शुगर की मात्रा अधिक होती है। जी हां और इसके अलावा अगर आप दही में ज्यादा चीनी मिलाकर उसका सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को भी खराब कर सकता है।

हॉट चॉकलेट- बहुत से लोग चॉकलेट और कपकेक खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और इससे आपका मूड फ्रेश हो जाता है। यदि आप हफ्ते में एक या दो बार हॉट चॉकलेट खाते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन अगर आप रोजाना हॉट चॉकलेट का सेवन करते हैं या हफ्ते में 5-6 बार भी खाते हैं तो यह आपके शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

फास्ट फूड - यह शुगर को बढ़ाने का भी काम करता है।

जूस- बता दे की, इन दिनों पैकेज्ड जूस का चलन है. हालांकि पैकेज्ड जूस पीना सही नहीं है क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा कैलोरी शुगर होती है, जिससे आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

Related News