इंटरनेट डेस्क। इस्लाम धर्म में सऊदी अरब के मक्का शहर में काबा को सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। दुनिया भर के मुसलमान इस पवित्र स्थान की यात्रा करते है जिसे हज यात्रा के नाम से जाना जाता है। अपने जीवन में कम से कम एक बार हज यात्रा करना हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है।

हज यात्रा बकरीद अर्थात ईद उल अदा के साथ समाप्त होती है जो कि इस बार बुधवार 22 अगस्त को होगी। आपने हज यात्रा के बारे में सुना होगा लेकिन इसके बारे में ज्यादा बातें नहीं जानते होंगे। आज हम आपको हज यात्रा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे है।

हज यात्रा के हवाई जहाज से सऊदी अरब तक जाने वाले यात्रियों का आने-जाने का खर्च लगभग 60 हजार रूपये होता है जिसमें से यात्री को सिर्फ 12 हजार रूपये ही देने होते है। बाकी खर्च हज यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार सब्सिडी के रूप में देती है।

प्रत्येक देश के द्वारा भेजे जाने वाले हज यात्रियों संख्या सऊदी अरब द्वारा ही निर्धारित की जाती है। हर साल इंडोनेशिया से सबसे ज्यादा हज यात्री सऊदी अरब आते है। इसके बाद क्रमश: पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश का नंबर आता है।

हज यात्रा करने वाले लोगों को 2 श्रेणियों में रखा जाता है। इसमें से एक ग्रीन श्रेणी है जिसमें पवित्र मस्जिद के पास रहने वाले यात्री शामिल है। दूसरी श्रेणी अजीजिया है जिसमें मस्जिद से दूर रहने वाले यात्री आते है। ग्रीन श्रेणी में खर्च लगभग 2 लाख 75 हजार और अजीजिया श्रेणी में खर्च लगभग 2 लाख 45 हजार रूपये आता है।

Related News