जब हम लंबे समय तक नेलपेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं या फिर इसका ढक्कन सही से बंद नहीं होता है तो ये सूख जाती है। ऐसे में सूखी नेलपेंट को फेंकने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं होता। लेकिन आपको नेलपेंट को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि आप इसका फिर से इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। हम आपके लिए आसान हैक्स लेकर आए हैं जिनसे आप सूखी नेलपेंट का इस्तेमाल फिर से कर सकते हैं।

एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें नेलपेंट की बॉटल को डाल दें। इस नेलपेंट की बॉटल को आपको कुछ देर पानी में ही पड़े रहने देना है। उसके बाद चेक करेंगी तो आपको नेल पेंट पहले जैसी मिलेगी। आप इसका फिर से इस्तेमाल कर सकती है।

नेल पेंट को आप धुप में भी रख सकते हैं। अगर आपकी नेल पॉलिश गाढ़ीहो गई है तो कुछ देर इसे धुप में रखने से बात बन सकती है। आप इसे करीब 1 से 2 घंटे के लिए कड़ी धूप में रखें।

नेलपेंट को थिनर का इस्तेमाल कर के भी ठीक किया जा सकता है। सूखी हुई नेलपेंट में आपको थिनर की दो से तीन बूंदे डालनी है। इसके बाद इसकी बॉटल को बंद करके हिलाएं। नेलपेंट बिलकुल पहले जैसी हो जाएगी और इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप नेल पेंट में नया ट्रांसपेरेंट नेल पेंट भी मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इन सब तरीकों के अलावा ये भी याद रखने की जरूरत है कि नेल पेंट को कभी फ्रिज में न रखें। इसे आपको हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही रखना चाहिए।

Related News