यह बात किसी को बताने की जरूर नहीं है कि फल खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर फलों की बात करें तो डॉक्टर भी बीमार होने पर सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर हमारे पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ और मजबूत बनाता है। सेब के नियमित सेवन से हृदय संबंधी विकार भी स्वत: दूर हो जाते हैं।

लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सेब खाते समय भी कुछ चीजों का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। दरअसल सेब खाने के तुंरत बाद कुछ चीजों का परहेज करना जरूरी होता है। आइए जानें, उन चीजों के बारे में।
— सेब खाने के बाद भूलकर भी पानी नहीं पीएं। सेब खाने के करीब एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए अन्यथा पेट दर्द तो होता ही है, शरीर में कफ बनने लगता है।

— सेब खाने के बाद खट्टी चीजें खाने से परहेज करें। सेब खान के बाद अचार, ​नींबू, सिरका आदि खाने से बचें वरना पेट में गैस बनना शुरू हो जाता है।
— सेब खाने के बाद दही कभी नहीं खाएं। ऐसा करने से भी शरीर में कफ की मात्रा बढ़ने लगती है।

— सेब खाने के बाद कभी मूली खाने की कोशिश ना करें। इसके खाने से शरीर पर सफेद दाग पड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि सेब सुबह के समय ही खाना चाहिए। अध्ययन के मुताबिक, सुबह के समय एक सेब खाना चाहिए। सेब और उसके छिलके में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है।

Related News