हर कोई ठंड में खुद को बीमारियों से बचाने की कोशिश करता है और इसमें ठंड में गर्म पानी से नहाना भी शामिल है. ठंड के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि कई गंभीर नुकसान भी हैं जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। यदि आप नहीं जानते तो बता दे की, ठंड में गर्म पानी से नहाने के नुकसान के बारे में।

ठंड में गर्म पानी से नहाने से होता है नुकसान-

* गर्म पानी से नहाने से शरीर की नमी दूर हो जाती है और त्वचा रूखी हो जाती है। संवेदनशील त्वचा वालों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।

* ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने से शरीर से प्राकृतिक तेल निकल जाता है और शरीर में एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

* लंबे समय तक गर्म पानी से नहाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। जिन लोगों को फर्टिलिटी की कोई समस्या है उन्हें गर्म पानी से बिल्कुल भी नहीं नहाना चाहिए।

*ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने से शरीर को बहुत आराम मिलता है, लेकिन नहाने के बाद शरीर सुस्त और नींद में आ जाता है।

*ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने से चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं। गर्म पानी शरीर के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आ जाती हैं।

* गर्म पानी बालों के लिए हानिकारक होता है। गर्म पानी बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है और बालों के झड़ने का कारण बनता है।

* ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर तरोताजा नहीं होता, जिससे दिन भर थकान हो सकती है।

* गर्म पानी आंखों में नमी को खत्म कर सकता है और आंखों में खुजली पैदा कर सकता है।

* गर्म पानी से नहाने से महिलाओं के ब्रेस्ट को काफी नुकसान पहुंचता है।

Related News