इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। इसमें एक दिसम्बर 2022 से फिर से बदलाव होने जा रहे हैं। इसके तहत आपके प्रोफाइल पर कई चीजें नजर नहीं आएंगी। आज आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, आगामी 1 दिसंबर के बाद लोगों को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर इंटरेस्टेड इन, रिलीजियस व्यू, एड्रैस और पॉलिटिकल व्यूज आदि चीजें नजर नहीं आएंगी। ये अभी तक आपके फेसबुक प्रोफाइल सेक्शन और बायो में दिखाई देती है।

फेसबुक में होने वाले इन बदलावों के बारे में सबसे पहले Matt Navarra (सोशल मीडिया कंसल्टेंट) की ओर से जानकारी दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन बदलावों के बारे में जानकारी देते हए एक फोटो शेयर की है।

इसमें उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2022 से फेसबुक यूजर के प्रोफाइल से रिलीजियस व्यू और इंटरेस्टेड इन जैसी चीजों को हटा दिया जाएगा। हालांकि फेसबुक की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Related News