आज भी हमारे पुराने रीति-रिवाज़ उतनी ही श्रृद्धा और विश्वास से निभाएं जाते है जितना की पुराने ज़माने में निभाएं जाते थे। लेकिन आज हम बात करेंगे कुछ ऐसा ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जिनका उपयोग प्राचीनकाल से किया जा रहा है, और ये टिप्स आज भी उतने ही कारगर है जितने की पुराने ज़माने में हुआ करते थे।


1. आज जिस गुलाब जल का उपयोग ब्यूटी को निखारने में किया जाता है इसका उपयोग भी प्राचीनकाल से ही किया जा रहा है। गुलाब जल का उपयोग स्किन क्लींजिंग के लिए आज भी किया जाता है।

2. मिस्र और यूनान वंश की रानियाँ अपनी खूबसूरती निखारने के लिए केसर के तेल का उपयोग किया करती थी। आज भी खूबसूरती के लिए केसर का उपयोग किया जाता है।

3. प्राचीन समय में मुँहासें या पिम्पल्स के लिए पुदीने का उपयोग किया करती थी। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को क्रश करके स्किन पर हल्के हाथों से रगड़ा जाता था। आज भी इसका उपयोग ऐसे ही किया जाता है और ये उतना ही कारगर आज भी है।

4. मिस्र के राजघराने की महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए रोजाना नारियल तेल का इस्तेमाल करती रही है। इसका उपयोग हेयर आयल के रूप में आज भी किया जाता है।

Related News