आपने दुनिया भर के फेमस रेस्टॉरेंट के बारे में सुना होगा। आज हम आपको ऐसे रेस्टॉरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में अनोखे ही नहीं बल्कि बेहद अजीब भी है।

इन रेस्टॉरेंट्स में से कई में लोग टॉयलेट सीट पर बैठकर खाते हैं तो कहीं कब्र के पास। आइए जानते हैं इन रेस्टॉरेंट के बारे में।

पानी में बैठकर खाना

फिलीपींस में एक रेस्टोरेंट हैं जहां लोग पानी में बैठकर खाना खाते हैँ। यह Villa Escudero Resort में बना है। जब आप यहाँ खाने का आनंद लेंगे तो आपके आधे पैर पानी में डूबे रहेंगे। इसका अपना एक अलग ही मजा होता है।

बंदर करता है खाना सर्व

जापान के टोक्यो के एक रेस्टोरेंट की जो हम बात कर हे हैं वहां पर बंदर खाना सर्व करता है। इस रेस्टॉरेंट में दूर दूर से लोग खाने आते हैं। यहाँ पर वेटर नहीं बल्कि बंदर खाना परोसते हैं।

नेचर्स टॉयलेट कैफे

अहमदाबाद में एक ऐसा अजीब रेस्टॉरेंट हैं जहाँ पर बैठने के लिए कुर्सी नहीं टॉयलेट सीट है। यहाँ पर लोग टॉयलेट सीट पर बैठ कर ही खाना खाते हैं। इस रेस्टॉरेंट का नाम टॉयलेट गार्डन है।

क्रब थीम

अहमदाबाद में एक बिजनेसमैन ने एक अनोखा रेस्टोरेंट बनाया। उन्होंने कब्रें चुनीं और उसी के बीच रेस्टोरेंट बना डाला। उनका कहना है कि ये कब्रें उनको ब्लेसिंग देती है और उनका बिजनेस काफी फल फूल रहा है।

Related News