पूरी दुनिया तेजी से विकास कर रही है वहीं बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो अभी भी सैंकड़ों पुरानी परंपरा के साथ जी रहे हैं। ये वही पुराने नियमों का पालन करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकेबारे में जान कर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं इथोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति की।

इस जनजाति के लोग इंसानों को देखते ही मार देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि किसी की हत्या करना इनके लिए मर्दानगी की निशानी होती है। ये जनजाति दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में रहती है। इनके पास बेहद ही खतरनाक हथियार भी होते हैं। मुर्सी जनजाति अपने अजीबोगरीब रस्मों रिवाज के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती है।

इस जनजाति की महिलाऐं अपने निचले होंठ को बड़ा बनाने के लिए बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क यानी प्लेट जैसी चीजें पहन कर रखती है। माना जाता है कि ऐसा करने से ये लोगों की बुरी नजर से बचती है। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं।

मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। इस जनजाति के लोग मानते हैं कि किसी को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं होता है। मुर्सी जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी. लेकिन इनको किसी प्रकार की सजा नहीं दी गई। अगर कोई बिना इजाजत के इनके क्षेत्र में घुस जाता है तो ये उसे मार देते हैं।

इस जनजाति की हिंसक व्यवहार की वजह से इथियोपिया की सरकार ने इनसे संपर्क करने पर बैन लगा दिया है। लेकिन अगर कोई विदेशी या राष्ट्रप्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया में आता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है।

Related News