आज दुनिया का हर एक देश अपनी जीडीपी और विकास दर को सबसे तेज रखना चाहता हैं। कई ऐसे देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था काफी अच्छी है और देश के हर एक नागरिक की आय लाखों में है। लेकिन दूसरी ओर ऐसे कई देश भी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है इन देशों में भारत और चीन शामिल है। आज हम दुनिया के 7 सबसे अमीर देशों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

1.क़तर - यह अरब प्रायद्वीप में स्थित छोटा सा देश है। आर्थिक तौर पर ये देश काफी विकसित है और यहाँ प्रतिव्यक्ति आय 1,29,360 डॉलर(92,50,857 रूपए ) है। ये देश दुनिया का सबसे अमीर देश है।

2.लक्सेम्बर्ग - लक्सेम्बर्ग की गिनती भी दुनिया के सबसे अमीर देशों में होती है। ये छोटा सा देश फ़्रांस और जर्मनी के बीच है। इस देश की प्रति व्यक्ति आय 1,12,710 डॉलर है।

3.सिंगापुर - यह दक्षिण एशिया में स्थित है। आर्थिक रूप से सिंगापूर काफी सम्पन्न है और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर देश के रूप में इसकी गिनती होती है। यहाँ पर बड़े बड़े बंदरगाह हैं और कई व्यापारिक कंपनियों के केंद्र भी मौजूद है। बात करें सिंगापूर की प्रति व्यक्ति आय की तो ये 93,680 डॉलर है।

4.ब्रूनेई - ब्रूनेई जंबुद्वीप में इंडोनेशिया के पास स्थित यह राजतन्त्र वाला छोटा सा देश है। ये एक छोटा देश है जिसकी जनसंख्या भी काफी कम है। ब्रूनेई की प्रति व्यक्ति आय भी काफी अधिक है। बता दें कि यहाँ पर प्रति व्यक्ति आय 77,700 डॉलर है।

5.आयरलैंड - आयरलैंड साल 1973 में यूरोपीय संघ का हिस्सा बना आज इसकी प्रति व्यक्ति आय 75,790 डॉलर है।

6.नार्वे - नार्वे एक कम जनसंख्या वाला देश है जो आर्थिक रूप से सम्पन्न है। यहाँ की प्रति व्यक्ति आय 72,190 डॉलर है।

7.कुवैत - यह देश पश्चिम एशिया का सबसे अमीर देश है यहां की जनसंख्या कम होने का कारण इसकी प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा है , कुवैत की प्रति व्यक्ति आय 71,930 डॉलर है।

Related News