इस दुनिया में कई बुद्धिमान व्यक्तियों ने जन्म लिया है। जिन्हे आज भी दुनिया उनके आविष्कारों या कारनामों के कारण याद करती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बुद्धिमान व्यक्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे पूरी दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में गिना जाता है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

अलेक्जेंडर द ग्रेट:- सिकंदर या अलेक्जेंडर द ग्रेट मकदूनियाँ, (मेसेडोनिया) का ग्रीक प्रशासक था। इन्हे सबसे कुशल सेनापतियों में से एक माना जाता था। अपनी मृत्यु तक वह उन सभी भूमि मे से लगभग आधी भूमि जीत चुका था, जिसकी जानकारी प्राचीन ग्रीक लोगों को थी। इन्हे वाकई काफी बुद्धिमान माना जाता था।

थॉमस एडिसन:- महान अमेरिकन आविष्कारक और व्यवसायी थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को हुआ था। आज जो आप बिजली के बल्ब देख सकते हैं उसका आविष्कार थॉमस एडिसन ने ही किया था। बिजली के बल्ब के आविष्कार करने में उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इसमें वे 10 हजार बार असफल हुए। 10 साल की आयु में उन्होंने अपनी पहली प्रयोगशाला बना ली थी। बचपन से ही वे काफी तेज दिमाग थे।

कानपुर का ये रहस्यमयी मंदिर, जो पहले ही बता देता है 7 दिन बाद क्या होगा

गैलीलियो गैलीली:- गैलीलियो गैलीली एक इटालियन भौतिक विज्ञानी, गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और दार्शनिक थे; जिन्होने आधुनिक वैज्ञानिक क्रांति की नींव रखी थी। समरूप से त्वरित पिंडो की गति जिसे आज सभी पाठशालाओ और विश्वविद्यालयो मे पढाया जाता है, गैलीलियो द्वारा काईनेमेटीक्स(शुद्ध गति विज्ञान) विषय के रूप मे विकसित किया गया था। ये भी एक बुद्धिमान व्यक्ति थे।

इस जानवर को खाने से फैलता है कोरोनावायरस, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

आइज़क न्यूटन:- जिस वर्ष गैलीलियो गैलिली का निधन हुआ उसी साल न्यूटन का जन्म हुआ। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की। इसके अलावा उन्होंने मोशन और calculus थ्योरी भी दी। उन्हें किसी अविष्कार को करने में उतना ही समय लगता था जितना किसी नए छात्र को किसी प्रयोग को सीखने में लगता है। वे बेहद बुद्धिमान थे।

अल्बर्ट आइंस्टीन:-अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein, जर्मनी) जितने महान वैज्ञानिक थे, उनका पहनावा उतना ही साधारण था। इन्होने अपने सापेक्षता के सिद्धांत (Theory of Relativity) से ब्रह्मांड के नियमों को समझाया। आइंस्टीन के इस सिद्धांत ने विज्ञान की दुनिया को बदल कर रख दिया। जर्मन मूल के अमरीकी वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन जीनियस थे। उनके दिमाग़ को पड़ताल के लिए निकाल लिया गया था जिस पर बरसों रिसर्च होती रही।

Related News