एपल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका का घर के कई कामों में इस्तेमाल होता है, इसका खाना पकाने में भी काम लिया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सिरका सेहत को कई तरीके से फायदा देता है। पानी के साथ सेब के सिरके की कम मात्रा को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर शहद के साथ भी मिलाया जा सकता है, मधुमेह, कैंसर, हृदय की समस्याओं और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। लेकिन इसके और भी बहुत फायदे है जिसके बारे में आज जानेगे।

1. सेब का सिरका पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है, मोटापा कम करने के लिए प्रतिदिन रात को गुनगुने पानी के साथ सिरका मिलाकर पिएं।

2. कई बार खाने के बाद दर्द और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं, यह संकेत है कि शरीर में कुछ गड़बड़ है, हालांकि पाचन के लिए एपल साइडर विनेगर पीने से एसिड उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है और इस तरह शरीर में सही पाचन का रास्ता मिलता है।

3. सेब का सिरका न केवल सेहत अच्छी रखने में मदद करता है, बल्कि स्किन टोन और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है, यह सिरका मुंहासे कम करता है, सन बर्न से बचाता है और त्वचा को स्मूथ करता है। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है।

4. जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दर्द वाले भाग पर सेब का सिरका कम मात्रा में लगाएं, इससे दर्द से राहत मिलेगी,रोजाना 2 चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर मालिश करेंगे तो फायदा होगा।

Related News