बॉलीवुड की स्टाइलिश क्वीन दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह से शादी कर ली है। दीपिका ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट्स को चुना। सब्यसाची के डिजाइनर चुनरी के किनारी में सदा सौभाग्यवती भव: लिखा। वैसे दीपिका के लहंगे की क्या कीमत है अभी तक ये बात सामने नहीं आईं है। लेकिन आज जानते है अबतक किस अभिनेत्री ने कितनी कीमत का लहंगा पहना है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अपनी शादी में नीता लुल्ला द्वारा डिज़ाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। जिसकी कीमत 75 लाख है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण ताहिलियानी के डिजाइन किये हुए कपड़े पहने थे। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल की डिजाइन किए हुए लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसकी कीमत 50 लाख रूपये थे।

बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर ने अपनी शादी में 50 लाख रूपये खर्च किये थे। उन्होंने अपनी शादी में रितु कुमार के द्वारा डिजाइन किये हुए लहंगा पहना था। उन्होंने शादी में मरून दुपट्टा और बरगंडी कलर का लहंगा पहना था।

अनुष्का शर्मा खूबसूरत गुलाबी रंगीन लहंगा में सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक थी। उनके शादी के जोड़े में 30 लाख रुपये की खर्च आई थी। ये इस साल की सबसे बेहतरीन शादी के जोड़े में एक था। इन्होंने डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट्स को चुना।

जेनेलिया ने शादी की ड्रेस प्रसिद्ध नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया गया था। साथ ही उसमें सोने और कुंदन से लैस महाराष्ट्रीयन शैली वाली साड़ी पहनी हुई थी। इनकी साड़ी और ज्वैलरी की कीमत 17 लाख रूपये थी।

Related News