दुनिया का हर इंसान सोचता है कि उसके पास सुंदर और महंगी कारें हों। यह मानव स्वभाव है, जब वह किसी महंगी चीज को पहली बार देखता है, तो वो उस चीज के प्रति आकर्षित होने लगता है। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं, उन लग्जरी कारों के बारे में जो सड़कों पर बहुत कम दिखती हैं। लेकिन बॉलीवुड स्टार्स को इन लग्जरी कारों का बहुत शौक है। आइए जानें, उन 5 चर्चित बॉलीवुड कलाकारों के बारे में जिनके पास महंगी और लग्जरी कारें हैं।

सनी लियोन

सनी लियोन आज की तारीख में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस अभिनेत्री ने खुद के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। बिना किसी गॉडफादर के अपना नाम स्थापित किया है। अभिनेत्री सनी लियोन के पास Maserati गाड़ी है। इस गाड़ी की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है।

2. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने कड़ी मेहनत के बदौलत बॉलीवुड में एक नया मुकाम बनाया है। मौजूदा समय में दीपिका बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। दीपिका के पास मिनी कूपर और ऑडी Q7 जैसी लग्जरी कारें हैं। मिनि कूपर की कीमत 30 लाख तथा ऑडी Q7 की कीमत 70 लाख के करीब है।

3. अजय देवगन

हिंदी सिनेमा की पहचान अजय देवगन बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर हैं। इस अभिनेता को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। अजय के पास Maserati Quattroporte है। इस लग्जरी कार की कीमत 2 करोड़ है।

4. जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम आजकल लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। बच्चों में धूम, धूम के नाम से फेमस जॉन अब्राहम लग्जरी कारों के अलावा महंगे टू व्हीलर के भी शौकीन हैं। इस अभिनेता के पास Lamborghini Gallardo है। इस कार की कीमत 3 करोड़ है।

5. प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा मौजूदा समय में इंटरनेशनल अभिनेत्री बन चुकी हैं। इस चर्चित अभिनेत्री को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। प्रियंका के पास बी.एम.डब्लू के अलावा रॉल्स रॉयस की कार भी है।

Related News