नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पर्यटन नगर है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। नैनीताल का नाम `नैनी` झील के नाम पर पड़ा जो कि नैनीताल की सबसे खूबसूरत और सबसे लोकप्रिय झील है। यहाँ कई सारी झीले हैं इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ पर आपको सुहावना मौसम, हरे-भरे विशाल वृक्ष, पहाड़िया आकर्षण झरने आदि देखने को मिल जाएंगे। अगर आप इन गर्मियों में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप नैनीताल की यात्रा कर सकते हैं। यहाँ पर कई ऐसी जगहें हैं जो आपको जरूर घुमनी चाहिए और इन्ही के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. नैनी झील - नैनी झील नैनीताल शहर के बीचों बीच बनी एक सुन्दर झील है। यहाँ पर आप खुद को प्रकृति के बीच पाएंगे और यहाँ के नजारे भी बेहद ही खूबसूरत है।

2. नैना देवी का मंदिर - नैनी झील के किनारे पर ही बना यह मंदिर नैना देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के नाम पर ही इस शहर का नाम रखा गया है।

3. चिड़ियाघर - चिड़ियाघर में काला चीता, भालू, बाघ, हिरनजंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। यहाँ आपको बेहद खूबसूरत नज़ारे मिलेंगे।

4. स्नो व्यू - नैनीताल से तक़रीबन दो या ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्नो व्यू पॉइंट है। यहाँ से आप पहाड़ों के बेहद शानदार नज़रों का आनंद ले सकते हैं।



5. सातताल -
नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह को `सातताल` के नाम से जानते हैं। यह सातताल नैनीताल से तक़रीबन 22 या 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यह नज़ारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

Related News