आज के जमाने में इंटरनेट के माध्यम से लोग रातों-रात मशहूर हो जाते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने बर्ताव, या कारनामों, या किसी हुनर के जरिए इंटरनेट पर फेमस हुए लेकिन आज हम आपको ऐसे ही 5 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गालियों के कारण सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी बन गए। रातों रत इन लोगों को सोशल मीडिया ने सेलेब्रिटी बना दिया।

5. विपिन साहू - उत्तरप्रदेश के रहने वाले 24 वर्षीय विपिन साहू एक गाली के विडियो के कारण रातों रात फेमस हो गए। वे घूमने के लिए मनाली गए और वहां उन्होंने पैराग्लाइडिंग किया लेकिन वे पैराग्लाइडिंग करते वक्त इतना डर गए कि पैराग्लाइडिंग को गालियां देकर लैंड करवाने के लिए कहने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। लोगों ने इसे बेहद पसंद किया और इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी।

4. गोरमेंट आंटी - पाकिस्तान की एक दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वे इस वीडियो में एक के बाद एक कई गालियां देती नजर आती है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, ये बिक गई है गोरमिंट। उसके बाद तो ये आंटी सोशल मीडिया पर इस कदर फेमस हुई के लोग देखते रह गए।

महिला को आग से बचाने पर सल्लू ने की शाहरुख़ की जमकर तारीफ़, कहा- "हीरो वो होता है जो बचाता है"

3. अजय नागर - कैरी मिनाती के नाम से मशहूर अजय नागर का एक रोस्ट चैनल है। अजय इस चैनल पर गालियों से लोगों को रोस्ट करते हैं। इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं और यूट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर्स मिलियंस में है।

44 वर्षीय ये अभिनेत्री कहलाती है 34 बच्चों की माँ, ठुकरा चुकी है 600 करोड़ की संपत्ति

2. हिंदुस्तानी भाऊ - विकास जयाराम पाठक सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से फेमस हैं। लेकिन उनके फेमस होने का कारण उनका भड़काऊ भाषण रहा। उन्होंने अपने भाषणों में कई गालियां भी दी है। आज हिंदुस्तानी भाऊ के पास अपना बंगला, कई प्रॉपर्टी और गाड़ियां हैं। उन्हें बिग बॉस में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने वाली है।

1. भुवन बाम - भुवन एक जाने-माने कॉमेडियन,गायक, यूट्यूबर, गिटारवादक, गीतकार और हास्य अभिनेता हैं। वह भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबरर्स में से एक हैं। उनके यूट्यूब पर 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

Related News