भारत देश को अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं जहाँ पर हर साल कई विदेशी पर्यटक आते हैं लेकिन हम में से कई लोग घूमने के लिए विदेशों के लिए रुख करते हैं। आज हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई में बेहद खूबसूरत है और खूबसूरती में विदेशों को भी फेल करती हैं। आप यहाँ पर घूमने की योजना बना सकते हैं।

लद्दाख

अगर आप ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप लद्दाख की यात्रा कर सकते हैं। लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वहां की खूबसूरती देखकर आप पक्का इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।

कश्मीर

कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इस खूबसूरत राज्य में श्रीनगर और गुलमर्ग के आसपास की बहुत सी जगहे हैं। यहाँ आप जाएंगे तो आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

औली

अगर आप अलास्का के पहाड़ों में बर्फ पर स्कीइंग करना चाहते हैं तो आपको औली जरूर जाना चाहिए। उत्तराखंड के औली में न केवल पहाड़ों पर उतनी बर्फ मिलेगी बल्कि यहां पर आप स्कीइंग भी कर सकते हैं। ये खूबसूरत जगह आपको अपना दीवाना बना लेगी।

मुन्नार

केरल के मुन्नार की खूबसूरती का एक बार दीदार कर लेंगे तो आपका इस जगह से वापस आने का मन नहीं करेगा। यहां कई आकर्षक चाय के बागान हैं जो मलेशिया के बागानों से भी ज्यादा सुंदर हैं।

Related News