आज के समय में अपने कई लोगों को पैर में काला धागा बंधे हुए देखा होगा। पैर में काला धागा बांधना लोगों को बेहद पसंद होता है। कई लोग दूसरों को देखकर भी इसे पहनने लगे हैं और ये एक फैशन के समान बन गया है। लेकिन लोग बिना जानकारी के ही पैर में काला धागा पहन लेते हैं और ये वास्तु के अनुसार सही नहीं है। आज हम आपको उन 2 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे काला धागा नहीं पहनना चाहिए।

मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल देव को काला पदार्थ पसंद नहीं है। इसलिए यदि मेष राशि के जातक काला धागा पहनते हैं तो उनके जीवन में शुभ प्रभाव खत्म हो जाता है और उन्हें जीवन में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। काले धागे पहनने से जीवन में सुख और शांति की कमी हो सकती है, जिसके कारण ये लोग जीवन में असफल हो सकते हैं। इसलिए मेष राशि वालों को काले रंग का धागा पहनने से बचना चाहिए। इसके बजाय उन्हें लाल रंग का धागा पहनना चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। काला धागा पहनने मंगल देव नाराज हो सकते हैं और इस से आपके जीवन में मंगल का प्रभाव समाप्त हो सकता है। जिससे जीवन में दरिद्रता आती है। इस राशि के लोगों के लिए लाल धागा पहनना शुभ होता है।

Related News