प्राचीन काल से कुत्ते को इंसान का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता रहा है। वफादारी के मामले में कुत्ते ही मिसाल दी जाती है। अपराधियों अथवा आतंकियों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना के जवान इन्हीं प्रशिक्षित कुत्तों को अपने साथ रखते हैं। हांलाकि इन अपराधियों तथा आतंकियों का पता लगाने में प्रत्येक कुत्ता बेहद निपुण नहीं होता है। आज हम आपको 10 नस्ल के कुत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि दुनियाभर के सुरक्षादस्तों में शामिल किए जाते हैं।

1- रॉटविलर

रॉटविलर डॉग अपनी खूंखार प्रकृति तथा आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। यह बेहद साहसी, बहादुर और योद्धा प्रकृति का डॉग है। यह अपने आक्रमण से आस-पास आतंक की स्थिति पैदा कर सकता है। सूंघने की क्षमता में यह खूंखार कुत्ता थोड़ी सी महक से सक्रिय हो उठता है। अपनी तेज, घूरती आंखों से आक्रमण करने को उत्सुक इस डॉग को देखते ही दुश्मन का दिल दहल जाता है।

2- जर्मन शॉर्ट हेयर्ड प्वाइंटर

जर्मन शॉर्ट हेयर्ड प्वाइंटर एक छोटे आकार का शिकारी कुत्ता है। यह डॉग विशेषकर पुलिस फोर्स के लिए बहुत उपयुक्त समझा जाता है। यह बेहद फुर्तीला, खिलंदड़ और दोस्ताना स्वभाव का होता है।

3- ब्लड हाउंड


ब्लड हाउंड कान बड़े और लटके होते हैं, जिससे यह अनूठा दिखता है। बहुत शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ पुलिस डॉग में से यह एक है। ब्लड हाउंड अनुशासन पसंद और शिकारी कुत्ता है। यह हिरणों तक का शिकार करने में माहिर है।

4- बॉक्सर डॉग


बॉक्सर एक फाइटर डॉग है। बड़ी से बड़ी छलांग लगाने के लिए मशहूर बॉक्सर डॉग मार्शल आर्ट तथा अन्य कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने में निपुण होते हैं।

5- लैब्राडोर


लैब्राडोर एक खूबसूरत और दोस्ताना मिजाज का पालतू कुत्ता है। सूंघकर बम का पता लगाने में इसे महारत हासिल है। दुर्दांत अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी पुलिसबल अक्सर इस कुत्ते को देती है।

6- डच जर्मन शेफर्ड


डच जर्मन शेफर्ड का नाम सर्वश्रेष्ठ पुलिस डॉग में शुमार होता है। इसकी औसत उम्र 13 से 15 वर्ष होती है। अपेक्षाकृत बड़ी उम्र तक सक्रिय रहने के कारण इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।

7- श्नौजर


विशाल आकार और डरावने जबड़े के चलते यह कुत्ता किसी भी अपराधी का दिल दहला सकता है। ट्रेनिंग के बाद यह और भी खूंखार बन जाता है।

8- डाबरमैन


डाबरमैन अमेरिका में कुत्ते की बहुत आम नस्ल है, दौड़ने की बेहद तेज गति और शिकार करने में इसका कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि अपराधियों और आतंकियों की रूह इसके नाम से ही कांपने लगती है।

9- बेल्जियम टेरव्यूरेन


कुत्ते की आम नस्ल नहीं है, यह कुत्ता आतंक का पर्यायवाची है। झबरीला होने की वजह से यह भेड़िए का अहसास कराता है। इसकी शक्ल, इसका आकार, बम सूंघ लेने की इसकी क्षमता इसे सुरक्षाबलों के लिए काफी उपयोगी बना देती है।

10- जर्मन शेफर्ड


कुत्तों की दुनिया में जर्मन शेफर्ड को बॉस माना जाता है। बुद्धिमान होने के साथ-साथ यह कुत्ता किसी फुर्तीले जवान से कम नहीं है। सशस्त्र आतंकवादियों की तलाश में बेहद बहादुरी से डटा रहता है जिसके कारण कई बार इसकी जान पर भी बन आती है। कई बार तो इसे अपनी जान गंवानी भी पड़ जाती है, लेकिन यह कभी भी हार नहीं मानता।

Related News