आपने आज तक भारत के कई स्कूलों के बारे में सुना होगा। इन स्कूलों के अपने अलग नियम होते हैं। आज हम आपको दुनिया के ऐसे स्कूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ऐसे नियम है जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आप सोचेंगे कि भला ये भी कोई नियम होते हैं? आइए जानते हैं इन स्कूलों के नियम के बारे में।

चीन में ले सकते हैं नींद- चीन में बच्चों को स्कूल के दौरान सोने की अनुमति होती है। वो करीब आधे घंटे स्कूल में सो सकते हैं, माना जाता है कि अगर झपकी ली जाए तो याद्दाश्त अच्छी होती है।

गले मिलने पर रोक- कैलिफोर्निया के एक स्कूल में बच्चे एक दूसरे के गले नहीं मिल सकते और ना ही एक दूसरे को हाईफाइव दे सकते हैं।

बेस्ट फ्रैंड नहीं रख सकते- स्कूल में सभी का बेस्ट फ्रेंड होता है लेकिन यूके की कुछ स्कूल में बेस्ट फ्रेंड बनाना बैन है। स्कूल का मानना है कि अगर दोस्त बनाने के बाद कभी फ्यूचर में उनकी दोस्ती टूट जाए तो उन्हें बहुत प्रॉब्लम होती है।

कॉलरबोन नहीं दिखा सकते-Kentucky में स्कूलों में लड़कियों की ड्रेस से कॉलर बोन नहीं दिखनी चाहिए। उन्हें टाई भी ठीक तरह से पहननी होती है। स्कूल का मानना है कि इस से मेल स्टूडेंट्स डिस्ट्रैक्ट होते हैं।

स्कूल में पर्दे- हाल ही में तालिबान ने शैक्षणिक संस्थानों में लड़के और लड़कियों के बीच पर्दा गया दिया ताकि मेल स्टूडेंट्स लड़कियों की तरह देख ना सके।

Related News