आज के समय में लोग फिट रहने के लिए फल खाना पसंद करते हैं। यह ताजे फलों के रस से लेकर विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भरपूर फलों के सलाद तक एक स्वस्थ आहार योजना का हिस्सा है। इस लिस्ट में एक नाम कीवी का है। कीवी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, अगर इसे रोज सुबह खाली पेट खाया जाए तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह और भी कई तरह की समस्याओं को दूर रखने में भी काफी मददगार साबित होता है। अब आज हम आपको सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन एक बेहतरीन नुस्खा है। दरअसल इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन के जैसे तत्व इम्युनिटी बूस्टर का काम करते हैं। रोज सुबह खाली पेट कीवी खाने से मौसमी फ्लू जैसे खांसी, जुकाम और सर्दी से भी बचा जा सकता है।

रक्तचाप नियंत्रित - कीवी का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ-साथ हृदय को स्वस्थ रखने में भी उत्तम है। दरअसल, खाली पेट कीवी खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्टबर्न जैसी समस्याओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

पेट साफ करता है - फाइबर से भरपूर होने के कारण कीवी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मददगार होता है। जी हां और रोजाना खाली पेट कीवी खाने से पेट साफ रहता है।

वजन घटाने में कारगर- कीवी शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। कीवी का सेवन वजन कम करने में मदद करता है। दरअसल कीवी को खाली पेट खाने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है।

विटामिन और मिनरल से भरपूर होने के कारण कुछ लोग शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए बड़ी मात्रा में कीवी का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। कीवी में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण ज्यादा कीवी खाने से पेट में दर्द, एलर्जी और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Related News